मध्यप्रदेश
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री त्रिपाठी के निधन पर व्यक्त किया शोक

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सतना जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री विष्णुकांत त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।