धार्मिक परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा अभियान अयोध्या को समर्पित

मध्यप्रदेश। सागर जिले के गढ़ाकोटा नगर के श्री टेड़िया सरकार हनुमान मंदिर धार्मिक परिसर से शुभारंभ श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन धनंजय गुमास्ता मुख्य नगर पालिका अधिकारी गढ़ाकोटा के निर्देशन में किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रतिनिधि अध्यक्ष दिनेश लहरिया तहसीलदार ऋषी गोतम एवं पार्षद गण चंद्रकांत साहू नोडल अधिकारी मोहसिन खान सफाई दरोगा उपस्थित रहे सभी को समझाइश कि हम सब मिलकर अपने सार्वजनिक एवं आवासीय क्षेत्र, धार्मिक स्थल ,सार्वजनिक शौचलयो की स्वच्छता हेतु जनभागीदारी अभियान में सहयोग की अपील व उपस्थित नगर वासियों से की गई।
1-स्वच्छता का संदेश , शपथ दिलाई गई।
2-धार्मिक परिसर स्वच्छता अभियान।
3-श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विशेष सफाई अभियान।
4- स्वच्छता शपथ।
5-दर्शनार्थी श्रम दान।
6- सिंगल यूज प्लास्टिक आभियान
7-भजन कीर्तन।
(रिपोर्टर पुरुषोत्म लाल पटेल गढ़ाकोटा सागर)