मध्यप्रदेशशहडोलशहडोल संभाग

भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में कल निकलेगी नशामुक्त जबलपुर के लिए विशाल जनजागरण पदयात्रा

शहडोल। भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में कल दिनांक 11/01/2025 कों जबलपुर कों नशामुक्त बनाने के लिए विशाल जनजागरण पदयात्रा निकाली जाएगी। इस नशामुक्त पदयात्रा का आयोजन भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन पूजा दीदी जी, केंद्रीय महासचिव सिद्धाश्रमरत्न श्री अजय अवस्थी जी एवं सिद्धाश्रम चेतना आरुणी जी के सानिध्य में निकाली जाएगी जिसमें हजारों की तादाद में भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेंगे।

नशामुक्त जनजागरण पदयात्रा दमोह नाका से प्रारम्भ होकर मिलीनीगंज, बड़ा फुहारा, अंधेरदेव, विक्टोरिया, न्यामोहल्ला, करमचंद चौक, चौथा पुल, गोरखपुर मार्केट, शास्त्री ब्रिज, तीनपत्ती बस स्टेण्ड, मालवीय चौक होते हुए सिविक सेंटर पर इस नशामुक्त जबलपुर जनजागरण पदयात्रा का समापन होगा। इस नशामुक्त जनजागरण में भगवती मानव कल्याण संगठन नें सभी से ससम्मान शामिल होने का आवाहन किया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button