भोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेश
पं. गयाप्रसाद एलिया का निधन

भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार सतीश एलिया के पिता पंडित गयाप्रसाद एलिया का रविवार को भोपाल में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। उनकी अंत्येष्टि सोमवार 13 जनवरी को गृहनगर गंजबासौदा में वेतवत्री तट पर होगी। सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक पंडित गयाप्रसाद एलिया ज्योतिष विद एवं भागवत कथाचार्य के रूप में गंजबासौदा एवं आसपास के ग्राम्य अंचल में विख्यात थे। वे अपने पीछे एक पुत्र, चार पुत्रियाँ और नाती पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पुत्रवधु डा. अपर्णा एलिया राजीव गाँधी महाविद्यालय भोपाल की प्राचार्य हैं।

















