मध्यप्रदेश

सांभर का शिकार करने वाले आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मध्यप्रदेश। दमोह जिले के पन्ना टाइगर रिजर्व के वफरक्षेत्र मडियादो में वन्य जीव सांभर का शिकार हुआ था। इस पूरे मामले में वन विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य आधा दर्जन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को बफरक्षेत्र प्रबंधन द्वारा शिकार की सूचना पर दविश देते हुए दो आरोपी रघुवीर और तुलसी आदिवासी को पकड़ा गया था। जिनकी निशानदेही पर ताजे कटे सांभर के सींग, मांस के टुकड़े सहित सांभर काटने के दौरान उपयोग में लिया गया हंसिया, कुल्हाड़ी जब्त की गई थी। पकड़े गए आरोपियों द्वारा शिकार के दौरान शामिल अन्य आरोपियों के नाम लिए गए थे, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

आरोपी शिकारी कुत्तों की मदद से करते थे शिकार-
बफरक्षेत्र प्रबंधन के अनुसार पकड़े गए आरोपियों द्वारा सांभर का शिकार करने में पालतू शिकारी कुत्तों की मदद ली जाती थी। यह शिकारी कुत्ते शाकाहारी वन्य जीवों को दौड़ाते हैं ताकि वह थककर पानी तक पहुंच जाए। पानी वाले स्थल पर घात लगाए शिकारी जानवर पर हमला कर उनका शिकार कर देते थे।

आरोपियों को भेजा गया जेल-
पूर्व में दो आरोपियों को बफरक्षेत्र प्रबंधन द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जो जेल भेज दिए गए थे। वहीं गुरुवार दोपहर अमरा बंजारा, गोमदा, हीरा और रामा बंजारा को गिरफ्तार किया गया जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी जेल चले गए। इस संबंध में परिक्षेत्र अधिकारी एचएच भार्गव ने बताया की क्रूरता के साथ सांभर का शिकार हुआ है। जिसमें लगभग एक दर्जन आरोपी शामिल हैं। 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है बाकी अन्य की गिरफ्तारी शेष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button