शाहपुर कॉलेज की छात्राओं द्वारा बाल विवाह तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर नृत्य-नाटिका का आयोजन
नृत्य नाटिका के माध्यम से दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

शाहपुर/ सागर। शासकीय महाविद्यालय शाहपुर की छात्राओं द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह में प्राचार्य डॉ० घनश्याम भारती तथा टीम मैनेजर डॉ० अंजली दुबे एवं डॉ राजेंद्र खरे के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण पर आधारित बाल विवाह तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर केंद्रित नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। इस नाटक के माध्यम से छात्राओं ने समाज में फैली बाल विवाह की कुप्रथा को दूर करने का संदेश देते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
समारोह में छात्राओं को नगर परिषद शाहपुर के अध्यक्ष देवराज सिंह लोधी, प्राचार्य डॉ० घनश्याम भारती, तहसीलदार विजयकांत त्रिपाठी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पीयूष अग्रवाल, तथा मनोज जैन द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
नृत्य नाटिका का मंचन महाविद्यालय की छात्राओं नंदिनी लोधी, अंजना लोधी, सुहानी जैन, रितु अहिरवार, शिवानी अहिरवार, दीक्षा अहिरवार, अंजनी यादव तथा छात्र प्रमोद अहिरवार, आकिब अली ने किया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी शाहपुर के राजेश शर्मा, हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य एन.एल. भारती, नीलू जैन, गंधर्व महार के साथ नगर परिषद के समस्त पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, कॉलेज के शिक्षक डॉ. राजेंद्र खरे, डॉ. विकास सोनी, डॉ. दीपिका तिवारी, डॉ.शादाब अनवर, डॉ. खुशबू त्रिपाठी, डॉ.डाली लचरवार, डॉ.अंजली दुबे, डॉ. रश्मि पटेल, कर्मचारी नीतेश नामदेव, नीतेश गौड़, धनसिंह गौड़, सौरभ नेमा, बाबूलाल तथा बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे।