शक्ति न्यूज की खबरों पर कलेक्टर संदीप जीआर नें लिए बड़ा एक्शन, पत्रकार नितिन साहू कों मिला न्याय, सचिव राकेश शुक्ला कदला, सचिव महादेव पटेल जरिया खेरिया निलंबित

@गढ़ाकोटा- पीएल पटेल। रहली विधानसभा क्षेत्र में कलेक्टर संदीप जीआर नें शक्ति न्यूज के द्वारा प्रकाशित खबरों पर प्रमुखता से बड़ी कार्रवाई करते हुए इस घटना से जुड़े पत्रकार नितिन साहू कों न्याय देते हुए दो पंचायत सचिव राकेश शुक्ला कदला, सचिव महादेव पटेल जरिया खेरिया कों लापरवाही और अनुशासनहीनता पर निलंबित कर दिया हैं।

जानकारी के अनुसार सागर जिले के रहली जनपद पंचायत अंतर्गत गढ़ाकोटा क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई लगातार लापरवाही, योजनाओं में अरुचि, बैठक से अनुपस्थिति और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के चलते की गई है।

पंचायत सचिव राकेश शुक्ला सफ़ेद कपड़ो में और उनके आजू बाजू में तैनात सुरक्षा कर्मी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता हैं इनके पावर का जिसको शक्ति न्यूज़ नें खबरों से डिपोज्द कर दिया
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रहली के पत्र क्रमांक 7671 दिनांक 06.03.2026 के अनुसार ग्राम पंचायत कंदला के सचिव राकेश शुक्ला को जनपद स्तरीय समीक्षा बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने, माननीय मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र रहली में आयोजित गढ़ाकोटा रहस लोकोत्सव की महत्वपूर्ण बैठकों से गायब रहने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में गंभीर लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया।

बताया गया कि रहस लोकोत्सव के दौरान उनकी अनुपस्थिति के कारण पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ तक नहीं मिल सका। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मामलों में कलेक्टर जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन और ग्राम स्तर से लगातार शिकायतें सामने आईं। इतना ही नहीं, कारण बताओ नोटिस का जवाब भी प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित सचिव द्वारा ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों से अनुशासनहीन व्यवहार किया गया और ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी तरह उदासीनता बरती गई, जिससे विकास कार्यों की प्रगति न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई।
इसी प्रकार, वर्ष 2023 से प्राप्त शिकायतों के आधार पर ग्राम पंचायत जरियाखिरिया के सचिव महादेव पटेल के विरुद्ध भी समान आरोप सिद्ध पाए गए। वे भी लगातार बैठकों से अनुपस्थित रहे, रहस लोकोत्सव में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया और शासन के निर्देशों का पालन नहीं किया। उनके खिलाफ भी प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं में लापरवाही और शिकायतों का अंबार पाया गया।
दोनों सचिवों के कृत्य को पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की खुली अवहेलना मानते हुए इसे गंभीर कदाचार की श्रेणी में रखा गया है।सागर में बड़ा एक्शन: पत्रकार से मारपीट के आरोपी सचिव पर गिरी गाज, दो पंचायत सचिव निलंबित सागर जिले के रहली जनपद क्षेत्र में प्रशासन ने आखिरकार सख्ती दिखाते हुए दो ग्राम पंचायत सचिवों पर बड़ी कार्रवाई की है।
ग्राम पंचायत कंदला के सचिव राकेश शुक्ला और ग्राम पंचायत जरियाखिरिया के सचिव महादेव पटेल को गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता और योजनाओं में उदासीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
लेकिन इस कार्रवाई की सबसे बड़ी बात यह है कि निलंबित किए गए राकेश शुक्ला पहले से ही विवादों में रहे हैं। उन पर पत्रकार नितिन साहू के अपहरण और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं।
शक्ति न्यूज की गढ़ाकोटा टीम व पत्रकार नितिन साहू ने ग्राम पंचायत कंदला में कथित भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसके बाद 18 जून 2024 को उनके साथ अपहरण और मारपीट की घटना सामने आई थी। इस घटना को लेकर और शक्ति न्यूज द्वारा खबरों कों प्राथमिकता से उठाने कों और पत्रकार नितिन साहू कों न्याय दिलाने लेकर पत्रकार संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला था और मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला सागर द्वारा मुख्यमंत्री, कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी। तत्काल प्रभाव से जनपद पंचायत रहली एवं जिला पंचायत सागर कार्यालय के द्वारा करवाई कर निलंबन के आदेश जारी किए गए।

















