छतरपुरमध्यप्रदेशसागर संभाग

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हुए पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

मध्यप्रदेश। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा आज दिनांक 30 अप्रैल 2024 को जिला पुलिस बल छतरपुर पुलिस सेवा से दिनांक 30 अप्रैल 2024 को सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारी को सम्मानित किया गया।

सेवानिवृत पुलिस अधिकारी-
निरीक्षक श्री रूप सिंह ठाकुर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विशाल सिंह परिहार को अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर उपहार भेंट शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को सम्मानित कर मंगलमय जीवन एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। सम्मिलित परिजनों से हालचाल जाना। एवं उनके बच्चों की शैक्षणिक स्थिति को जानते हुए अध्ययन जारी रखते हुवे प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने हेतु भी प्रेरित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी तथा सेवानिवृत्ति पुलिस अधिकारियों के साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button