उत्तरप्रदेश

पातालेश्वर महादेव मंदिर में जिलास्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम समपन्न

@हमीरपुर-अजय शिवहरे। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के सयुंक्त तत्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को हमीरपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर में जिलास्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम समपन्न हुईं महाआरती के प्रारंभ में मां गुरूवर के जयकारे बहन गौरा देवी व शिवाय शिवहरे ने लगवायें! इसके पश्चात माताभगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा व योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की पावन आरती क्रम समपन्न हुईं!

महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय को भगवती मानव कल्याण संगठन के टीम प्रमुख अनंतराम शिवहरे
ने बताया कि समाज को नशामुक्त, मांसाहार मुक्त, एवं चरित्रवान बनाना है तभी समाज में सुख शांति आयेगी! आप लोग अपनी शक्ति व सामर्थ्य को पहचाने! आप लोगो ने उस धरती पर जन्म लिया है, जिस धरती पर अनेक वीरांगनाओं ने जन्म लेकर अन्यायी- अधर्मियों को धूल चटाई है, वह शक्ति- सामर्थ्य आपके अंदर भी है! यदि आप लोग चाह ले, तो युग बदलते देर नही लगेगी! केवल स्वयं के अंदर निहित शक्ति को पहचानने और उपयोग करने की जरूरत है! 

टीम प्रमुख दीपिका सिंह ने बताया कि सभी टीम प्रमुख अधिक से अधिक 5 घंटे के श्री दुर्गा चालीसा पाठ के क्रम करवाना है और समाज को नशामुक्त बनाना है जीवन में सदगुरु का और सेवाभाव का बड़ा महत्व है! हमें रूपया- पैसा, मान- सम्मान या अन्य चीजें कोई भी दे सकता है! परंतु हमारी आत्मा से एकाकार हमें स्वयं सदगुरु ही करा सकते हैं! सदगुरु की प्राप्ति पर हमारी अलौकिक क्षमताएं जाग्रत होती है, वही क्षमताएं जिसके बल पर सदगुरूदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज कहते हैं कि करोड़ों किलोमीटर दूर रहने वाले लोग भी जो मेरी विचारधारा पर चलते हैं, वे मेरी चेतनातरंगो के अधिकारी होगें!

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र सिंह गौतम ने कहा कि आपको अपने हमीरपुर जिले के लोगों को नशामुक्त बनाना है आज नशे के कारण महिलाओं के साथ अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहें हैं, नशे के कारण लोग बेमौत मर रहे हैं आखिर कब तक हम शांत रहेगें, अब हमें घर घर जाकर महिलाओं एवं बहनों को भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा से जोड़ना है और नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करना है जब तक प्रदेश नशामुक्त नहीं होगा तब तक हमें संघर्ष करना होगा! और अगला 133 वां दो दिवसीय शक्ति चेतना योग साधना शिविर  22-23 जनवरी 2026 को पंच ज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम पोस्ट- मऊ, तहसील – व्योहारी, जिला- शहडोल ( म. प्र) में होने जा रहा है जिसमें एक लाख से अधिक लोग नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प करेंगे! इस शिविर में आप सभी लोगों का गुरूवर ने आवाहन किया है!

अंत में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के  जिलाध्यक्ष लालाराम यादव ने महाआरती क्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया! संचालन टीम प्रमुख संगीता कुशवाहा ने सफलतापूर्वक किया! महाआरती में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया! सभी को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया गया!

Related Articles

Back to top button