उत्तरप्रदेश

जिलास्तरीय माता भगवती जगदम्बा की महाआरती दिव्यता पूर्वक संपन्न

@महोबा- अखिलेश कुमार शिवहरे। दिनांक – 18/1/2026 भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह के तीसरे रविवार को अम्बे पैलेस परमानंद चौक महोबा में जिलास्तरीय माता भगवती जगदम्बा की महाआरती दिव्यता पूर्वक संपन्न की गई।
साधना के शुभारंभ में परमपूज्य गुरुवर श्री एवं माता भगवती जगदम्बा के ओजस्वी जैकारे क्रमशः श्रीमती प्रियंका सिंह व कु. कृष्णा कुशवाहा द्वारा लगवाए गए तत्पश्चात शंखध्वनि करते हुए दिव्य महाआरती क्रम पूर्ण किया।

साधना समापन के पश्चात उपस्थित सभी माँ भक्तो को टीम प्रमुख कु. गोमती प्रजापति जी ने गुरुवर श्री द्वारा प्रदत्त साधना क्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि जो गुरुवर श्री द्वारा प्रदत्त क्रियाओं को निरंतर अपने जीवन में धारण करता है उसे हर समस्याओं का समाधान माँ की कृपा से प्राप्त होता है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री मुन्नालाल धुरिया जी ने  कहा कि महाआरती का उद्देश्य जन-जन में माँ की चेतना जागृत करना और समाज को नशा मांसाहार मुक्त बनाना है।उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जनकल्याण हेतु अपने जीवन को समर्पित करो। यह बार बार नहीं मिलेगा इसका सदुपयोग कर लो।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामबाबू श्रीवास ने पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम में 22/23 जनवरी 2026को आयोजित हो रहे शक्ति चेतना जनजागरण योग साधना शिविर में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया और आपने  कहा भगवती मानव कल्याण संगठन के महोबा तहसील अध्यक्ष श्री मातादीन सेन जी ने कहा कि परमपूज्य गुरुवर श्री ने नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावान जीवन जीने का संकल्प दिलाया है योग ध्यान साधना का क्रम प्रदान किया है‌ जिसे अपनाना नितांत आवश्यक है। संकल्प में विकल्प नहीं होना चाहिए। तभी हम गुरुवर श्री की कृपा के पात्र होंगे।

भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला सचिव डा. एस. कुमार जी ने  जी ने कहा कि हम ऐसे समय में जीवन जी रहे हैं जब स्वामी सच्चिदानंद के अंशावतार श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का अवतरण हुआ है ऋषि का सानिध्य हमें प्राप्त हो रहा है अतः हमारा कर्तव्य है कि हम गुरुवर श्री की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएं और समाज पूर्ण नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावान जीवन जी सकें। ढोंगियों पाखंडियों से बचना है अनीति, अन्याय, अधर्म से दूर रहते हुए धर्म राष्ट्र मानवता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना है । भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष श्री अनुपम त्रिपाठी जी ने उपस्थित सभी माँ भक्तों का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम का संचालन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री बाबूलाल प्रजापति  जी द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।

इस अवसर पर  अखिलेश शिवहरे, गोविंद कुशवाहा, मातादीन, चन्द्रभान, राके श, जीतेन्द्र, लखनलाल, पप्पू , अरविंद, राजबहादुर, रामभरोसे, संजीव , आशा, अनुसुइया, राजकुमारी, माया ,संध्या, आरती , पूरन , राजेश, पवन, सुनीलदत्त, बलराम आदि सैकड़ों माँ भक्तों ने माँ की साधना का लाभ प्राप्त कर शक्ति जल प्राप्त किया और नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button