महर्षि ग्लोबल कंट्री ऑफ बर्ल्ड पीस के महाराजाधिराज नें प्रयागराज महाकुम्भ में लगाई डुबकी

भोपाल। महर्षि ग्लोबल कंट्री ऑफ बर्ल्ड पीस के महाराजाधिराज नें प्रयागराज महाकुम्भ में लगाई डुबकी और महर्षि स्मारक का दौरा किया। इस दौरान वेद विद्या मार्तण्ड ब्रम्हचारी गिरीश जी नें महाराजाधिराज श्री नाडर को महर्षि स्मारक का भ्रमण कराया ब्रम्हाचारी गिरीश जी नें कहा की यह एक स्मारक नहीं हैं भौतिक स्मारक नहीं हैं यहां से लाखों करोड़ों वेदपाठी वेदपाठ की शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं और देश विदेशों में वेद का ज्ञान लोगों को साझा कर रहे हैं। ब्रम्हचारी गिरीश जी नें आगे कहा की भावतीत ध्यान के लिए 10000 हजार वैदिक पंडितो की भर्ती के लिए तेजी से कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा हैं। वहीं आगे ब्रम्हचारी गिरीश जी नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल आयोजन पर बहुत साधुवाद प्रगट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामदेव दुबे, आचार्य बसंत दास उपस्थित रहे।