दिल्ली

दिल्ली की नई सीएम होगी रेखा गुप्ता, पहली बार विधायक चुनी गई रेखा गुप्ता

अरविन्द केजरीवाल को पराजित करने वाले परवेश वर्मा उप मुख्यमंत्री, वरिष्ठ विधायक विजेंद्र गुप्ता होंगे विधानसभा अध्यक्ष

दिल्ली। दिल्ली की नई सीएम होगी रेखा गुप्ता, पहली बार विधायक चुनी गई रेखा गुप्ता वहीं अरविन्द केजरीवाल को पराजित करने वाले परवेश वर्मा उप मुख्यमंत्री होंगे तो वरिष्ठ विधायक विजेंद्र गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष बनेगें। जिसकी मोहर केंद्रीय पर्यवेक्षकों नें लगा दी हैं कल रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

आपको बता दे की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपना राजनैतिक सफऱ शुरू करने वाली रेखा गुप्ता शालीमार बाग से निर्वाचित हुईं है। उनका परिवार हरियाणा के जुलाना में व्यापार करता है।

वैश्य समाज की रेखा गुप्ता एलएलबी पास है। 1974 में जन्म लेने वाली रेखा गुप्ता के पिता स्टेट बैंक इण्डिया में मैनेजर रहे। महज दो साल की उम्र में रेखा गुप्ता दिल्ली आ गई। जहाँ उनका बचपन बीता और शिक्षा हुईं। वह दिल्ली विश्व विद्यालय की सचिव और प्रधान भीं रही। दिल्ली में पहले भीं महिला मुख्यमंत्री रही है। शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज, आतिशी। इसी क्रम में अब रेखा गुप्ता जिनके निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक झुग्गी झोपडी है। इनका नया स्वरूप ही चुनौती होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button