मध्यप्रदेश
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर हुई चर्चा

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जयपुर अल्प प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से सौजन्य भेंट की। बैठक में दोनों प्रदेशों के बीच समन्वय एवं सहयोग को सुदृढ़ करने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, भाजपा मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा, राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़, भाजपा मध्यप्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी एवं मध्यप्रदेश भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।











