छतरपुर यातायात पुलिस द्वारा आयोजित सड़क दुर्घटना, यातायात जागरूकता संबंधी शिक्षा सत्र
छतरपुर। पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं, बचाव हेतु जिले के शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
आज छतरपुर में यातायात पुलिस द्वारा पंडित मोतीलाल नेहरू कॉलेज के कानून के छात्र छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं से वार्ता कर शैक्षणिक स्थिति जानी।
सभी शिक्षकों, विद्यालय के स्टाफ एवं क्षेत्र से संबंधित छात्र-छात्राओं से यातायात जागरूकता के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सभी को परिवार की जिम्मेदारियों को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चलाने की सलाह दी गई। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ यातायात नियमों के पालन हेतु उपस्थित प्राध्यापक एवं विद्यालय के स्टाफ से अपील की गई। साइबर अपराध से बचाव संबंधी जानकारी दी गई, महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों से अवगत कराया गया, शासन की योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत द्वारा यातायात एवं एक सुसज्जित सुरक्षित सड़क संस्कृति का विकास कैसे करे, के बारे में संवाद कर जानकारी साझा की गई।