जिला सेन समाज ने मनाया हिंदू नव वर्ष मिलन समारोह
श्री राम नवमी महोत्सव में उत्साह के साथ शामिल होगा सेन समाज

छतरपुर। यह नव वर्ष केवल आरंभ नहीं है बल्कि प्रकृति के साथ सनातन धर्म परंपरा और संस्कृति को स्वाभिमान के साथ उत्सव मनाने का पावन पर्व है यह विचार जिला सेन समाज के अध्यक्ष हेमराज वर्मा ने सेन समाज द्वारा महल रोड स्थित श्री गणेश मंदिर में वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर हिंदू नव वर्ष मिलन समारोह में व्यक्त किए। इस अवसर पर आगामी 6 अप्रैल को श्री राम सेवा समिति द्वारा रामनवमी पर नगर में निकाली जा रही श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा के स्वागत के संबंध में भी व्यापक चर्चा हुई और सहमति बनी की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेन समाज उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल होगा और राम भक्तों का भव्य स्वागत करेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश एवं संत शिरोमणि सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी लल्लू लाल सेन समाज को संगठित होकर एक दिशा तय करनी होगी तभी दशा बदलेगीl कालीचरण वर्मा ने कहा कि समाज की विभिन्न संगठनों को एक साथ एक मंच पर आना चाहिए। सभी की राय से तय हुआ की शोभायात्रा में समाज के सभी लोग सनातन परंपरा के अनुसार वस्त्र धारण करेंगे साथी सर पर पगड़ी होगी जिससे सभी में एकरूपता दिखे।
शोभा यात्रा की स्वागत के लिए एक भव्य द्वार बनाने का प्रस्ताव भी आया जिसे स्वीकार किया गया। युवा साथियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत वंदन किया गया। स्वागत भाषण जिला सेन समाज की महासचिव राजेंद्र सेन ने दिया,आभार प्रदर्शन नंदकिशोर ओमर ने किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन हरचरन सेन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुन्ना सेन, किशोरी लाल सेन, अशोक सेन,पुरुषोत्तम दास सेन, डॉ बी.एल. वर्मा, एन.के. ओमरे, राजकुमार सेन, आसाराम सेन,चंद्रभान वर्मा, प्रेमचंद सेन, नीरज सेन, मनीष सेन, शीलू सेन, देवेंद्र सेन दिलीप सेन, राजेंद्र सेन,इमरत सेन,अनिल सेन गुड्डा बालमुकुंद सेन, पप्पू सेन,रामकुमार सेन,रामजीवन सेन,हरिदास सेन, देवी प्रसाद सेन, कालीचरण सेन, आर.के वर्मा, गोविंद सेन,हेमराज वर्मा, प्रवेश सेन, शरद सेन,अखिल कुमार सेन, संदीप सेन, राम कृपाल सेन,विजय कुमार सेन, अंशुल सेन,सोनू सेन,रोहित सेन सहित अनेक सजातीय बंधु उपस्थित रहे।

















