मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

पुलिस कंट्रोल रूम के नवनिर्मित भवन का डीआईजी छतरपुर रेंज, एसपी, एएसपी छतरपुर ने किया भूमि पूजन

छतरपुर पुलिस बल के ड्यूटी पर आवागमन हेतु आधुनिक सुविधा से लैस बस का हुआ शुभारंभ

छतरपुर। पुलिस लाइन परिसर में जिला स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम संचालित है, सूचना तंत्र एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जन सेवा हेतु संचालित पुलिस कंट्रोल रूम के आधुनिकीकरण एवं आधुनिक संसाधनों एवं उपकरणों से लैस पुलिस कंट्रोल रूम के नवनिर्मित भवन निर्माण हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा स्वीकृत किया गया है।

मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अद्द्योसंरचना विकास निगम भोपाल मध्य प्रदेश द्वारा नवीन भवन निर्माण हेतु पुलिस लाइन परिसर में भूमि चिन्हित की गई है। आज पुलिस लाइन परिसर छतरपुर में पुलिस कंट्रोल रूम नवनिर्मित भवन हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर सुश्री विदिता द्वारा भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम विधि विधान के साथ संपन्न हुआ।

छतरपुर पुलिस इकाई में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पुलिस बल के लॉ इन ऑर्डर एवं अन्य ड्यूटी में आवागमन हेतु आधुनिक सुविधा से लैस वातानुकूलित बस प्रदाय की गई है। भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात बस का भी विधि विधान के साथ पूजन हुआ। बस को ड्यूटी हेतु आगे बढ़ाकर शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक परमात्मा दीन, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता बिंदुआ, जिला विशेष शाखा प्रभारी उप निरीक्षक मनोज गोयल, एमटीओ प्रभारी उप निरीक्षक ओम प्रकाश विश्वकर्मा सहित संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button