कटनी

डाक्टर सैफाली गुप्ता द्वारा संचालित डॉ. गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट से लाखो नेत्र आपरेशन सफल

कटनी। जिले की समाज सेवी संस्था डाक्टर गीता गुप्ता नर्सिंग होम की संचालक सैफाली गुप्ता प्रति वर्ष लाखो नेत्र पिढित मरिजो का निशुल्क उपचार कर लाभान्वित कर रही है। डॉ. गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन आए दिन किया जाता है जिसमे नेत्र से जुडे मरिजो का इलाज व्यवस्था के साथ साथ निशुल्क आपरेशन व दवाए दी जाती है । ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शैफाली गुप्ता द्वारा सफलता पूर्वक सम्पन्न किए जाते है जिनका कोई शुल्क नही लगता।

ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. विकास गुप्ता एवं डॉ. शैफाली गुप्ता निरंतर अपनी सेवाओं के लिए विख्यात है। ऎसे चैरिटेबल ट्रस्ट को शक्ति प्रदान करने की आवश्यकता है छेत्र के उद्योगपति अगर चाहे तो सीएसआर के माध्यम से इस समाज सेवा कार्य को गति प्रदान कर सकते हैं ताकि नेत्र से पिढित मरिजो को लाभ मिल सके। मरीजों ने बताया की डॉ. गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्राम लखापतेरी (कटनी-जबलपुर रोड) में 1 जुलाई से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क नेत्र जांच केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां मरीजों को मुफ्त नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं हर गुरुवार को निःशुल्क शिविर का लाभ दिया जा रहा है। चिन्हित मरीजों के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध है।

ट्रस्ट संचालक डॉ. विकास गुप्ता एवं डॉ. शैफाली गुप्ता ने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक नेत्र मरीज इस कुम्भ मे सामिल हो कर नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाएं। वही डाक्टर सैफाली गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से मरीजों का आपरेशन व दवाए निशुल्क दी जाती है। मरीजों की खुशी मे हमारी खुशी है। जब मरीज की तकलीफ दूर हो जाती है तब वह खुशी के साथ हमे अपना आशिर्वाद देता है तब परिश्रम का फल प्राप्त होता है। ऎसे गरीबों की मदद मे छेत्री उद्योगपतियों को भी आगे बढकर आना चाहिए ताकि यह सिलसिला आगे भी चलता रहे।

(शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)

Related Articles

Back to top button