छतरपुरमध्यप्रदेशसागर संभाग

छतरपुर पुलिस ने “बेटी की पेटी”- शिकायत पेटी अभियान का किया शुभारंभ

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने एमएलबी स्कूल में छात्राओं से संवाद कर किया जागरूक

मध्यप्रदेश। छतरपुर पुलिस का “बेटी की पेटी” अभियान शिकायत की पेटी से संबंधित है। शिकायत पेटी जिले के शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक स्थान, धार्मिक स्थल में लगाई जा रही हैं। जिले की महिला, बालिका, छात्रा अपनी शिकायत या सूचना को इस पेटी में पत्र डालकर पुलिस के पास पहुंचा सकती है। साथ ही इस अभियान का उद्देश्य महिला अपराध से बचाव, साइबर जागरूकता है तथा सार्वजनिक स्थान, धार्मिक स्थल, विद्यालय में पुलिस का भ्रमण निरंतर रहेगा। महिला, छात्रा से संवाद रहेगा, भयमुक्त वातावरण रहेगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय छतरपुर के नए सत्र प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची। सर्वप्रथम “बेटी की पेटी” शिकायत पेटी के महत्व एवं उपयोग को बताया, किसी भी तरह की शिकायत जैसे कि परेशान करना, पीछा करना, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संबंधी परेशानी या अन्य कुछ बुरा महसूस हो, संदेह हो, परिसर के आसपास अवैध गतिविधियां हो, संबंधित जानकारी आप शिकायत पेटी के माध्यम से पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। पुलिस स्वयं पेटी का ताला खोलकर जांच उपरांत कार्यवाही करेगी। महिला एवं बाल संबंधी कानूनी प्रावधानों जैसे भारतीय न्याय संहिता, पोक्सो एक्ट, सूचना प्रौद्योगिकी इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारी की भूमिका के बारे में बताया।

साइबर अपराध से बचाव हेतु उपाय बताए गए, डिजिटल अरेस्टिंग पुलिस नहीं करती है, बहकावे में ना आए। ओटीपी, अपनी निजी जानकारी, दस्तावेज, आगे के प्लान इत्यादि शेयर ना करें, फ्रेंड रिक्वेस्ट पुष्टि कर स्वीकार करें, क्लोन आईडी भी हो सकती है। अपरिचित से ना जुड़े, किसी भी लिंक में पुष्टि कर टच करें, आपकी डिवाइस रिमोट में लेकर संपत्ति या अन्य क्षति पहुंचा सकते हैं।

छात्राओं से संवाद किया गया, जागरूक छात्राओं द्वारा पुलिस हेल्पलाइन नंबर, साइबर हेल्पलाइन नंबर, बचाव के उपाय, सावधानी इत्यादि बताई गई। कार्यक्रम में संवाद में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देने पर एक छात्रा कु.साक्षी को पुरस्कृत किया गया। साथ ही विद्यालय की एक प्रतियोगिता जल संरक्षण एवं संवर्धन में प्रथम स्थान कु.प्रतिमा, द्वितीय स्थान कु. मान्यता तृतीय स्थान कु. दीप्ति को पुरुस्कृत किया गया।

इसी क्रम में थाना सिविल लाइन, नौगांव, बिजावर, बड़ा मलहरा, खजुराहो, सटई, गढ़ी मलहरा, अलीपुरा, भगवा, बक्सवाहा, हिनौता सहित विभिन्न थानों में शिकायत पेटियां लगवाई गई हैं। जिले के समस्त थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों सार्वजनिक स्थल धार्मिक स्थल में “बेटी की पेटी”- शिकायत पेटी लगवाई जा रही हैं, जागरूक किया जा रहा है।

आयोजित कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता बिंदुआ, प्राचार्या श्रीमती सविता अग्रवाल, संचालनकर्ता श्रीमती लता राजा परमार, प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, व्यवस्थापक श्री रविंद्र श्रीवास्तव एवं पुलिस टीम उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button