मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

बड़ी खबर: बागेश्वर धाम में मकान की दीवार गिरने से 11 श्रद्धांलु घायल, 1 की मौत, 4 की हालत गंभीर, अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद

छतरपुर। जिले के ग्राम गढ़ा में स्थित बागेश्वर धाम में अत्यधिक बारिश होने से एक मकान की दीवार गिरने से 11 श्रद्धांलु घायल हो गए जिसमें 1 की मौत हो गई यह श्रद्धालु उत्तर प्रदेश से आए थे श्रद्धालुओं के घायल होने पर तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि 4 लोगों की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल ग्वालियर मेडिकल कॉलेज एंबुलेंस के माध्यम रैफर किया गया है। साथ ही 5 लोगों का उपचार किया जा रहा है, जिनकी हालत स्थिर है और 3 लोगों को मामूली चोटे आने पर उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है। साथ ही मिर्जापुर की निवासी एक महिला की दु:खद मृत्यु हो गई है। घटना के तत्काल बाद मौके पर एसडीएम सहित जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। साथ ही जिला अस्पताल में घायलों के बेहतर उपचार की जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button