मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग
दिनेश दीक्षित ने जिला महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

छतरपुर। जिला महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी दिनेश दीक्षित ने आज भोपाल से आकर विधिवत अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सभी परियोजना अधिकारी और कार्यालयीन बाबुओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। गौरतलब हो कि महिला बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह का स्थानांतरण सतना जिले के लिए किया गया था उनकी जगह पर दिनेश दीक्षित को राज्य शासन ने भेजा है।

#shaktinews.In #Jansampark Madhya Pradesh #Collector Office Chattarpur #PRO Jansampark Chattarpur

















