मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग
भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद लालवानी 26 को जाएंगे मुंबई

छतरपुर। भारतीय सिंधु सभा की राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक 27 /28 जुलाई को मुंबई में आयोजित की गई है जिसमें पूरे देश से सिंधी समाज से प्रमुख लोग पहुंच रहे हैं,वही मध्य प्रदेश से कुल 27 / प्रमुख लोगों का चयन किया गया है जिसमें छतरपुर से लालचंद लालवानी भी शामिल है वह भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय संरक्षक आदरणीय भगवान सबनानी जी एवं आदरणीय प्रदेश महामंत्री महेश ठारवानी जी के साथ 26 तारीख की रात को भोपाल से हवाई मार्ग से रवाना होकर मुंबई पहुंच कर दो दिवसीय बैठक में शामिल होंगे।


















