मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा- आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

छतरपुर। 2 दिन पूर्व थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संकट मोचन पहाड़िया निवासी फरियादी शेख नाजिम की मोटरसाइकिल चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध दर्ज किया गया था।
घटनास्थल के आसपास कैमरे संचालित थे, पुलिस को आसानी हुई।  इसी कारण पुलिस द्वारा “चक्षु अभियान” के तहत अपराध नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरा लगवाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मोहल्ले, मार्गो, चौराहों एवं आसपास के क्षेत्र के कैमरे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

जन सहयोग एवं एकत्रित साक्ष्य के अनुसार आरोपी की पहचान की गई।  चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी फैजान उर्फ फैजू राइन पिता उस्मान राइन निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। चोरी की गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल कीमत करीब ₹50000 बरामद की गई। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, प्रधान आरक्षक हरि शरण यादव प्रधान आरक्षक काजी एवं क्षेत्र वासियों की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button