मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला जेल में हुआ वृक्षारोपण, मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश छतरपुर रविन्द्र सिंह उपस्थित रहे

छतरपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी सरकारी विभागों में वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से जिला जेल छतरपुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविन्द्र सिंह, विशेष न्यायाधीश उपेन्द्र प्रताप सिंह, जिला न्यायाधीश श्रीमती कविता वर्मा, श्रीमती स्वाती निवेश जायसवाल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, विष्णु प्रसाद सोलंकी सचिव न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डॉ. वीरेन्द्र कुमार जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं दिलीप सिंह जेल अधीक्षक जिला जेल छतरपुर, जेल चिकित्सक डॉ. अमित खरे एवं समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला जेल छतरपुर में 250 फलदार वृक्ष जिसमे जामुन, आम, इमली, अमरूद और कटहल आदि के लगाये गए और सभी ने इन वृक्षों की देखभाल व सुरक्षा करने की जिम्मेदारी ली।

Related Articles

Back to top button