थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने मंडी तिगैला के पास से अवैध 315 बोर कट्टा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

छतरपुर। जिले में पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। विगत दिनों में जिले में अवैध हथियारों की तस्करी, निर्माण एवं उपयोग में लिप्त 370 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों पर छापामार कार्यवाही भी शामिल है।

इसी क्रम में थाना बड़ा मलहरा पुलिस को आज दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध हथियार सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित स्थान कस्बा बड़ा मलहरा के मंडी तिगेला के पास पहुँची। यात्री प्रतीक्षालय में बैठे संदिग्ध की तलाशी लेने पर अवैध 315 बोर का देशी कट्टा एवं कारतूस मिला, जप्त किया गया। आरोपी कृष्णा उर्फ राम प्रसाद यादव पिता धनीराम यादव निवासी ग्राम रजपुरा थाना बड़ा मलहरा को गिरफ्तार किया गया। अवैध हथियार में लिप्त आरोपी कृष्णा उर्फ राम प्रसाद यादव के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई, विवेचना कार्यवाही जारी है।
इस कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ा मलहरा निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक रतिराम, प्रधान आरक्षक सरमन, आरक्षक सोनू, पियूष, सतीश, विनोद एवं पुलिस टीम की भूमिका रही। छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

















