मध्यप्रदेशसागरसागर संभाग
हर्ष, उत्साह के साथ मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

गढाकोटा@पीएल पटेल। विगत दिवस यादव समाज द्वारा नगर में श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई तथा नगर के मुख्य मार्गों से वाहन रैली निकाली। श्रद्धालुओं ने “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” जय माधव जय यादव के उद्घोषों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वाहन रैली के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

आयोजन में बड़ी संख्या में यादव समाज के लोगो ने सहयोग प्रदान किया इस अवसर पर यादव समाज के बसंत यादव पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर यादव, पूर्व सरपंच, जनपद अध्यक्ष,भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल (रम्मू) यादव कॉन्टैक्टर शक्ति कंस्ट्रक्शन गढ़ाकोटा राजू यादव महेंद्र यादव बरपानी एवं रहली विधानसभा क्षेत्र के यादव बंधु शामिल हुए।






