मध्यप्रदेश
बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी सभी को देते हैं प्रेरणा: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
डॉ. अम्बेडकर को जयंती पर किया नमन

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने समस्त प्रदेशवासियों को अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, शोषित और पीड़ित वर्गों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने हमें एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त लोकतंत्र का मार्ग दिखाया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी हम सभी को प्रेरणा देते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डॉ. अम्बेडकर को नमन करते हुए आह्वान किया है कि बाबा साहेब के सपनों के भारत के निर्माण में हम सब अपनी पूर्ण भागीदारी निभाएँ।











