रीवा

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया व्हाइट टाइगर सफारी का निरीक्षण

रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को मैहर जिले के मुकुंदपुर में स्थित महाराजा मार्तंड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी का निरीक्षण किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सफेद शेर सहित अन्य वन्य प्राणी के अहाते का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री ने रेप्टाइल हाउस के निरीक्षण के दौरान सर्प की विभिन्न प्रजातियों के सर्प देखे और उनके रहवास से संबंधित जानकारी भी ली। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सफेद शेर ‘मोहन’ को देखा तथा उसकी देखभाल और आहार संबंधी जानकारी ली।

इस दौरान बताया गया कि शनिवार-रविवार सहित अवकाश के दिन में सफारी में बडी संख्या में पर्यटकों का आवागमन होता है। उप मुख्यमंत्री ने पर्यटकों के लिए खानपान, पेयजल आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर डीएफओ मयंक चांदीवाल सहित वन विभाग और सफारी के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button