सागर
साइकिल वितरण एवं खेल मैदान का लोकार्पण समारोह

गढ़ाकोटा@पीएल पटेल। नगर गढ़ाकोटा एवं शाहपुर में आयोजित छात्र-छात्राओं के साइकिल वितरण कार्यक्रम में पंडित गोपाल भार्गव मुख्य अतिथि ने सम्मिलित होकर विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की। यह पहल शिक्षा के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर कर विद्यार्थियों को विद्यालय तक सुगमता से पहुँचने में सहायक सिद्ध होगी। नगर शाहपुर में नव-निर्मित खेल मैदान का लोकार्पण कर युवाओं को खेलों के क्षेत्र में अपने कौशल को निखारने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया। यह खेल मैदान आने वाली पीढ़ियों को स्वास्थ्य, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ प्रगति की ओर अग्रसर करेगा। इस अवसर पर देवराज सिंह लोधी अध्यक्ष नगर परिषद शाहपुर की गर्मावई उपस्थिति रही।


















