छतरपुरखजुराहोमध्यप्रदेशसागर संभाग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

मेरा परिवार भाजपा परिवार" कार्यक्रम का खजुराहो के वार्ड क्रमांक 10 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद विष्णु दत्त शर्मा आज खजुराहो पहुंचे जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की एक बैठक में विधानसभा जीतने का मंत्र देते हुए अपने-अपने बूथ को मजबूत करने के साथ अन्य कई और तर्कसंगत उपाय बताएं जिसके चलते खजुराहो के उत्सव धाम में उपस्थित बूथ कार्यकर्ताओं में असीम ऊर्जा का वास्तविक संचालन देखने को मिला।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी आज सर्वप्रथम मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की तत्पश्चात मेरा परिवार भाजपा परिवार जो कि आज 5 नवंबर से प्रारंभ हुआ है इसका शुभारंभ खजुराहो के वार्ड क्रमांक 10 स्थित बूथ अध्यक्ष जगनंदन तिवारी के मकान में पहुंचकर भाजपा का झंडा लगाया, इस अवसर पर आपने कहा की हर कार्यकर्ता को अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाने, दीवाल पर कमल का फूल बनाने एवं गले पर भाजपा का गमछा डालने का पूरा अधिकार है इससे उसे कोई वंचित नहीं कर सकता और ना ही इसमें किसी भी तरह का कोई कानूनी उलझन होता है।

खजुराहो के उत्सव धाम में आयोजित कार्यकर्ताओं की एक बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पहुंचे जहां पर राजनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर उन्होंने बूथ को मजबूत करने के लिए मूल मंत्र देते हुए कई तर्कसंगत बातें बताईं जिनके आधार पर कार्यकर्ताओं में एक असीम उत्साह का संचार देखा गया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद भी स्थापित किया एवं कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव कैसे जीते एवं उसके लिए क्या उपाय हो सकते हैं के संदर्भ में विचारों का आदान-प्रदान भी किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी मोर्चों के अध्यक्षों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां प्रदान करते हुए अपने – अपने स्तर पर कार्य करने की नसीहत दी , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अरविंद पटेरिया को भारी बहुमत से जीताने के लिए सभी एक जूटकर होकर कार्य करें एवं आवश्यक नहीं की सभी कार्यकर्ता प्रत्याशी के साथ ही घूम बल्कि अपने-अपने स्तर पर अपने मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर में पहुंचकर घर-घर जाकर शासन की योजनाएं बताएं एवं भाजपा के द्वारा किए गए विकास कार्य बताते हुए वंचित लोगों तक लाभ कैसे पहुंचे इसका प्रयास करें तभी हम राजनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अरविंद पटेरिया को भारी बहुमत से जीतने में सफल होंगे, इस अवसर पर बड़ी संख्या में कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की गई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, राजनगर विधानसभा के प्रवासी प्रभारी कानपुर से विधायक विनोद कटियार, भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व विधायक विजय बहादुर सिंह, कालीचरण पटेल, खजुराहो नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार (पप्पू अवस्थी), राजनगर नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, राजनगर मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल, खजुराहो मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल, राकेश पटेल, हरनारायण अवस्थी, पंकज पांडेय,अशोक गौतम, बॉबी राजा गठेवरा, नीरज चतुर्वेदी, दिनेश गौतम, जिला मीडिया सह प्रभारी अरविंद रावत, पंडित सुधीर शर्मा, संजय रैकवार , ब्रजगोपाल अवस्थी, कमलेश उपाध्याय, रचना पटेरिया, उर्मिला साहू, मालती तिवारी, मोहनी सैन सहित बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन श्यामबाबू त्रिवेदी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button