दतिया

ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

दतिया@जनसम्पर्क। आज ग्राम पंचायत राजपुर के सचिव संतोष यादव को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के आदेशों का पालन न करने एवं न्यायालयीन निर्देशों की अवहेलना के आरोप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दतिया अक्षय तेम्रवाल द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत राजपुर रहेगा तथा उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार प्राप्त होगा।

Back to top button