मानसी जैन का सिविल जज में हुआ चयन, लगा बधाईयों का तांता

युवा यदि ठान लें तो सफलता मिल कर रहती है – मानसी जैन
छतरपुर। नगर की होनहार बेटी कु. मानसी जैन का चयन सिविल जज जैसे महत्वपूर्ण पद पर हुआ है।विगत दिवस मप्र हाई कोर्ट के परीक्षा विभाग द्वारा जारी परिणाम में मानसी ने टॉप टेन में 10वां गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।कुल 47 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की चयन सूची के टॉप टेन में जगह बना कर मानसी ने अपनी योग्यता का परचम फहरा दिया है।मानसी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि वे ठान लें और सटीक मेहनत करें,तो सफलता मिल कर रहती है।

मानसी के सतत प्रेरणास्रोत रहे डा. सुमति प्रकाश जैन ने बताया कि मानसी जैन समाज के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी ग्रेन एवेन्यू निवासी श्री पुष्पेंद्र जैन एवं श्रीमती मीना जैन की मेधावी सुपुत्री हैं। मानसी ने कक्षा 12 वीं करने के बाद देश की जानीमानी तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी,मुरादाबाद से एल.एल.बी.उच्च अंकों(सिल्वर मेडल) से उत्तीर्ण कर की। इसके बाद वे सिविल जज की तैयारी में पूरे मनोयोग से जुट गई थीं। होनहार मानसी ने प्रतिष्ठित मोतीलाल नेहरू विधि कॉलेज से एल.एल.एम.करने के पश्चात ने नेट – जे.आर.एफ. 2024 क्वालीफाई किया। इसके साथ ही मानसी का छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षा में 5 वीं वेटिंग लिस्ट में भी नाम है और आगामी छत्तीसगढ़ झारखंड सिविल जज मुख्य परीक्षा 2023 में नाम शामिल है।
इस तरह मानसी ने अपने दृढ़ संकल्प और कठोर परिश्रम से न्यायालयीन सेवा में जाने का सपना साकार कर दिखाया।मानसी के परिजन जिले के छोटे से गांव पनौठा के निवासी है एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि में रह कर भी बेटी को अच्छी शिक्षा और सुविधाएं मुहैया कराने में आगे रहे।मानसी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है।
बुधवार को जैसे ही सिविल जज परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ और मानसी के सिविल जज बनने का समाचार शहर और जैन समाज में फैला, मानसी तथा उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं देने का तांता लग गया।नगर के साथ ग्रीन एवेन्यूवासियों में मानसी जैन की सफलता की खुशखबरी सुन कर खुशी की लहर छा गई।
होनहार मानसी जैन के सिविल जज बनने पर वैश्य महासम्मेलन के प्रशासनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.सुमति प्रकाश जैन,जैन समाज अध्यक्ष श्री अरुण जैन एवं समस्त कार्यकारिणी,समाजसेवी इंजी.आरके जैन,श्री बबलू जैन होंडा एजेंसी,श्री केसी जैन, श्री विक्रांत जैन, श्री एमके जैन,श्री नवीन जैन फ़ैशन,श्री बंटी बजाज,श्री पिंटू जैन वैष्णवी ऑटो, श्री सुकई जैन,श्री पंकज जैन महर्षि,श्री रीतेश जैन, श्री पुष्पेंद्र सिंह एवं श्री बृजेंद्र सिंह (कृष्णा यूनिवर्सिटी)श्री अजय अग्रवाल (ला कैपिटोल) श्री संजय जैन,श्री प्रमोद सेठ आदि ने मानसी को आत्मीय बधाईयां और शुभकामनाएं दीं हैं।

















