छतरपुर

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹10 लाख की बकरियां और पिकअप वाहन बरामद

छतरपुर। दिनांक 2 नवंबर को थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत गठेवरा हार से बकरी लूटपाट और फरियादी सुखलाल पाल पर हमला कर चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने थाना किशनगढ़ क्षेत्र में भी चोरी की एक अन्य घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों वारदातों से संबंधित कुल 67 नग बकरियां/मवेशी और अपराध में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹10 लाख है।घटना और कार्रवाई का विवरण।


फरियादी सुखलाल पाल, निवासी ग्राम सिमरिया, की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्धों की जानकारी जुटाई।

विभिन्न स्थानों पर दबिश देने के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने लूट/डकैती की इस घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया-
लालू साई मुसलमान (पिता जुम्मन साई), निवासी बीलवई चुग्गी, बीजानगर, महोबा (उत्तर प्रदेश)।
रवि साई (पिता कल्लू साई), निवासी बीलवई चुग्गी, बीजानगर, महोबा (उत्तर प्रदेश)।
लक्ष्मी कुशवाहा (पिता श्यामलाल कुशवाहा), निवासी विशाल नगर, कबरई, जिला महोबा (उत्तर प्रदेश)।
दो थानों के अपराधों से बड़ी बरामदगी।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में थाना किशनगढ़ क्षेत्र अंतर्गत भी बकरी चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने: थाना किशनगढ़ अंतर्गत जंगल से 57 नग बकरियां बरामद कीं। थाना सिविल लाइन लूट (डकैती) और थाना किशनगढ़ चोरी की घटना सहित कुल 67 नग बकरी मवेशी और वारदात में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन बरामद किया है। इस घटना में शामिल अन्य 4 आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

सराहनीय भूमिका-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, थाना प्रभारी किशनगढ़ उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, साइबर प्रभारी नेहा गुर्जर, उपनिरीक्षक शैलेंद्र चौरसिया, प्रधान आरक्षक राजीव मिश्रा, वीरेंद्र, काजी, आरक्षक अमन, धीरेंद्र राजावत, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, प्रशांत यादव, भूपेंद्र यादव, और साइबर से विजय की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button