प्राध्यापकों से मुझे नेतृत्व क्षमता सीखने को मिली: अरविन्द पटैरिया विधायक राजनगर

कला व्यक्तित्व को परिपूर्ण करती है: कुलगुरु प्रो. शुभा तिवारी, संभागीय युवा उत्सव का हुआ भव्य समापन
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर में आयोजित तीन दिवसीय अंतरजिला विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव 2025 का भव्य समापन 14 नवंबर को हुआ। यह समारोह विश्वविद्यालय की ऊर्जावान कुलगुरु प्रो शुभा तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री अरविन्द पटैरिया, विधायक राजनगर विधानसभा, विशिष्ट अतिथि कार्यपरिषद सदस्य श्री नीरज भार्गव, वरिष्ठ आचार्य एवं कार्यपरिषद सदस्य प्रो ममता वाजपेई, विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ आर एस सिसौदिया, विश्वविद्यालय के डीसीडीसी प्रो ओ पी अरजरिया, युवा उत्सव प्रभारी श्रीमती निकिता यादव तथा कुलसचिव श्री यशवंत सिंह पटेल मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती एवं महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ, साथ ही संगीत विभाग द्वारा सस्वर सरस्वती वंदना, कुलगान एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। युवा उत्सव समिति ने सभी अतिथियों को बैच लगाकर सम्मान किया। तत्पश्चात समस्त मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह से स्वागत किया गया। तीन दिवसीय अंतरजिला विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का प्रतिवेदन युवा उत्सव प्रभारी श्रीमती निकिता यादव ने प्रस्तुत किया।

कुलगुरु प्रो शुभा तिवारी ने अशीष वचन देते हुए कहा कि युवा उत्सव में उत्साह और जोश परिलक्षित होता है। हम कलाओं के साथ रहते हैं, कला व्यक्तित्व को परिपूर्ण करती है, प्रतिस्पर्धा हमारे अंदर पैनापन पैदा करती है तथा हमारे व्यक्तित्व को नया आयाम देती है। विधायक अरविन्द पटैरिया ने कहा कि मुझे इस अवसर पर आमंत्रित किया यह मेरे लिए भावुक पल है। मेरे गुरुजनों जिन्होंने मुझे पढ़ाया है, डाटा है, सिखाया है, संस्कार दिये है। उनको मैं दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। मेरे सभी गुरुजनों ने जो आशीर्वाद दिया, उसी के कारण में आज इस मंच पर बैठने लायक हुआ। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं 22 विधाओं में प्रतिभागियों ने भाग लिया में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

इसी महाविद्यालय के प्राध्यापकों से मुझे नेतृत्व क्षमता सीखने को मिली। मैं हर काम कर सकता हूं। आप भी सभी काम करने में सक्षम हो सकते हैं। हम यह सोचें कि हमें बहुत बड़ा करना है तो लगातार प्रयास करना होगा। उन्होंने विश्वविजेता भारतीय महिला क्रिकेट में बुंदेलखंड और देस का नाम रौशन करने वाली क्रांति गौड़ का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका काम प्रेरणा देता है। समय का सदुपयोग करें। इसके बाद एकल नृत्य में प्रथम रहीं वीरांगना अवंतीबाई पीजी महाविद्यालय टीकमगढ़ एवं समूह नृत्य में प्रथम रहीं वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय, छतरपुर एवं द्वितीय शासकीय महाविद्यालय टीकमगढ़ की टीम ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।

इसके पश्चात कील 22 विधाओं के परिणामों की घोषणा की गई। पोस्टर निर्माण में शासकीय पीजी महाविद्यालय, टीकमगढ़ की माही जैन ने, कार्टूनिंग में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की पलक जैन ने, स्पॉट पेंटिंग में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सरगम निरंजन ने, वक्तृता में शासकीय कन्या महाविद्यालय, पन्ना की मानषी वाजपेई ने, मिमिक्री में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सौरभ प्रकाश ने, रंगोली में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की प्रिया रैकवार ने, एकल नृत्य (शास्त्रीय) में वीरांगना अवंतीबाई पीजी महाविद्यालय टीकमगढ़ की परी मिश्रा ने, कोलाज में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की महक पारासर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वादन नॉन परकुशन में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के नीरज हरिजन ने, वादन परकुशन में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के नीलेंद्र प्रताप सिंह ने, एकल गायन (सुगम) में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आरजू खान ने, एकल गायन (पाश्चात्य) में भविष्य खरे ने, एकल गायन (शास्त्रीय) में दिव्या नायक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद पक्ष में शासकीय कन्या महाविद्यालय, छतरपुर की स्नेहा तिवारी ने तथा विपक्ष में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सत्यम मिश्रा ने प्रथम स्थान पाया है।

समूह गायन में वीरांगना अवंतीबाई पीजी महाविद्यालय छतरपुर के श्रृष्टि जैन,सोहानी गुप्ता, निधि साहू, अंतरा पटेल, रजनी राजपूत, भूमिका शुक्ला, विष्णुकांत चौरसिया तथा प्रिंस शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मूक अभिनय में शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर के करिश्मा परिहार, तनिषा गुप्ता, आसिफ अली, आशीष साहू, मानषी श्रीवास्तव ने, एकांकी में शासकीय पीजी महाविद्यालय टीकमगढ़ के अभिषेक अहिरवार, अवधेश अहिरवार, शिक्षा राय, अशोक अहिरवार, सौरभ प्रजापति, अभय लिटौरिया, पुरुषोत्तम कुशवाहा तथा राजपाल पाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नमंच में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आस्था तिवारी, सुशील कुमार पटेल, सत्यम मिश्रा ने, स्किट में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सौरभ प्रकाश, माही अवस्थी, अंकिता चतुर्वेदी, अंशिका तिवारी, कमलेश श्रीवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह गायन (भारतीय) में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के वेणु शर्मा, अभिलाषा पटेल, नकुल तिवारी, यशोवर्धन द्विवेदी, आरजू खानम, दिव्या नायक ने तथा समूह गायन पाश्चात्य में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की इशिता यादव, आर्ची नामदेव, नकुल तिवारी, मानसी यादव और तनिश ताम्रकार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब उक्त प्रथम स्थान प्राप्त समस्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता करेंगे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आचार्यगण, अधिकारी, कर्मचारी, सभी 4 जिलों से आए टीम मैनेजर एवं प्रतिभागियों के साथ विश्वविद्यालय परिवार के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री नन्दकिशोर पटेल एवं श्रीमती पूजा तिवारी ने किया एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ आर एस सिसौदिया ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

















