सागर

जनजातीय गौरव दिवस: भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती का आयोजन

भगवान बिरसा मुंडा सच्चे क्रांतिवीर थे: डॉ०घनश्याम भारती

गढ़ाकोटा। @पीएल पटेल। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गढ़ाकोटा में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. घनश्याम भारती ने की। कार्यक्रम का संचालन सुश्री आकृति खरे ने तथा आभार पुष्पेंद्र बर्मन ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम के शुरुआत में भगवान बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचार्य डॉ. भारती ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके संघर्ष को बताया, उन्होंने कहा कि वे न केवल जनजातीय नेता थे, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी तथा सच्चे क्रांतिवीर थे जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित किया।

सभी को जनजातीय संस्कृति और विरासत का सम्मान करना चाहिए। श्री पुष्पेंद्र वर्मन ने भी अपने विचार रखे तथा वीडियो के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा जी के स्वतंत्रता संग्राम योगदान को दिखाया। विद्यार्थियों में से शिवानी राजपूत और जिंसी पटेल ने भी अपना भाषण प्रस्तुत किया । जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में कई प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, पोस्टर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टॉफ के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button