छतरपुर

बड़ी खबर: रोजगार आयुक्त ने कलेक्टर छतरपुर को भेजा प्रशंसा पत्र

युवा संगम कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य होने पर जिले ने प्रदेश में हासिल की 3वीं रैंक, इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को दी बधाई

@छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले में सितंबर माह 2025 में युवा संगम कार्यक्रम के तहत आयोजित रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला एवं स्वरोजगार में आकांक्षी युवाओं के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जाने पर प्रदेश में जिले ने 3वीं रैंक हासिल की है। इस उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए रोजगार आयुक्त म.प्र. गिरीश शर्मा ने कलेक्टर छतरपुर के कार्य की सहारना करते हुए प्रशंसा पत्र भेजा है।

साथ ही जिला रोजगार अधिकारी एस.के. जैन को भी प्रशंसा पत्र भेजा है। कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिले को प्राप्त हुई उपलब्धि के लिए संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी है। अगस्त माह में भी इस उपलब्धि के लिए जिला कलेक्टर को प्रशंसा पत्र मिल मिल चुका है। जिले में आगामी युवा संगम 26 नवंबर 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरिहार में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button