छतरपुर

एसपी द्वारा आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में की गई समीक्षा

क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, गुंडा निगरानी बदमाशों अपराधिक गतिविधियों पर निगरानी, नियमित रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग, प्रभात गश्त हेतु दिए आवश्यक निर्देश

@छतरपुर। आज दिनांक 28/11/2025 को पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा आयोजित बैठक में अपराधों की समीक्षा की गई। मीटिंग में जिले के समस्त थाने के गंभीर अपराध, महिला संबंधी अपराध, अपराध, मर्ग, शिकायत समाधान, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, ई साक्ष्य, ई विवेचना, ई समन वारंट तामीली एवं अन्य कार्यवाहियों की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को लंबित शिकायतों , लंबित गंभीर व महिला संबंधी अपराधों के शीघ्रता से निकाल हेतु निर्देशित किया गया। मर्ग जांच में विलंब ना हो, निकाल करें। शीत ऋतु का समय आ गया है, संदिग्ध के मूवमेंट पर निगरानी रखें, नियमित रात्रि एवं प्रभात गश्त करें, भ्रमणशील रहे, साप्ताहिक हाट बाजार में भी तैनात एवं भ्रमणशील रहे। स्थिति के अनुसार आवश्यक प्रबंध करें, और सक्रिय रहें। क्षेत्र के गुंडा निगरानी हिस्ट्रीशीटर बदमाशों पर निगरानी रखकर नियंत्रण में रखें। शीत ऋतु के अनुसार थानों के हवालात में आवश्यक प्रबंध करें।


सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना, चौकी प्रभारी को सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग, क्षेत्र में निरंतर पेट्रोलिंग, जिले के सभी होटल, ढाबा, बस स्टैंड,चौराहों, सार्वजनिक स्थलों में सघन चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया। अनावश्यक घूम रहे अपराधिक प्रवृत्ति के लोग, अराजक तत्व एवं संदिग्ध के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देश दिए।

संवेदनशील स्थिति में पुलिस अधिकारी अलर्ट रहे, आवश्यक कार्यवाही तत्परता के साथ अनिवार्य है, देरी ना करें। गंभीर अपराधों में फरार आरोपी की गिरफ्तारी या दस्तयाबी हेतु अनुभाग एवं जिला स्तर पर टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।

वाहन चेकिंग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए कि संदिग्ध, बिना नंबर वाहनों की सघनता से चेकिंग करें एवं आवश्यक कार्यवाही तथा उनके संबंध में जानकारी एकत्र करें। घुमंतू लोगों की चेकिंग, प्राइवेट क्लिनिक, प्राइवेट एंबुलेंस की चेकिंग, हॉस्टल, कोचिंग सेंटर में निरंतर भ्रमण तथा सूदखोरी, शेयर मार्केटिंग, कबाड़ की दुकानों इत्यादि चेकिंग के निर्देश दिए।

शस्त्रों के संबंध में निर्देश दिए गए कि अवैध शस्त्र के विरुद्ध कार्यवाही जारी रखें। लाइसेंसी शस्त्र आत्मरक्षा के लिए होते हैं ना कि प्रदर्शन या हर्ष फायर के लिए, एवं जिसके नाम पर शस्त्र लाइसेंस है उनके अलावा कोई उपयोग में नहीं ला सकते हैं, ऐसा करने पर तत्काल शस्त्र निरस्तीकरण की प्रस्तावित कार्यवाही की जावे।

अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले, सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, थाना, चौकी प्रभारी एवं संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button