झपावन नदी का जिर्णोउद्धार कुंड का जलश्रोत फूटा, नदी में फिर लौटी जीवनधारा

नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे के प्रयास से ऐतिहासिक धरोहर पुनर्जीवित
@कटनी शेरा मिश्रा। विजयराघवगढ़ नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 6 एवं 14 के मध्य बहने वाली ऐतिहासिक झपावन नदी का व्यापक जिर्णोद्धार कार्य किया गया। मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे स्वयं पार्षदों और नगरपालिका टीम के साथ स्थल पर पहुंचीं और संपूर्ण कार्य का निरीक्षण किया।

जिर्णोद्धार के तहत जेसीबी मशीन से नदी का गहरीकरण किनारों की सफाई और नाली निकाय का गंदा पानी नदी से पूरी तरह अलग किया गया ताकि झपावन नदी का प्राकृतिक जल प्रदूषण से मुक्त रहे।कुंडों की सफाई के बाद वर्षों पुराना जलश्रोत हुआ सक्रिय झपावन नदी को क्षेत्र की एतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर माना जाता है। नदी में स्थित तीन प्राचीन कुंड कभी अथाह जल से भरे रहते थे जिनसे निकलने वाला जल नदी को जीवन देता था।
लेकिन वर्षों से कुंडों की साफ-सफाई न होने के कारण जलश्रोत बंद हो गए थे। नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी दुवे ने स्वयं नदी और कुंडों की सफाई कार्य का नेतृत्व किया। जैसे ही गाद हटाई गई एक कुंड में दबा हुआ प्राकृतिक जलश्रोत फूट पड़ा और साफ निर्मल पानी नदी की ओर बहने लगा।स्थानीय लोगों ने इसे झपावन से फुटी गंगा जैसा सौभाग्यशाली क्षण बताया।
ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करना हमारा दायित्व अध्यक्ष दुवे
अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे ने कहा झपावन नदी हमारी पहचान और धरोहर है। इसे जीवित रखना हम सबका दायित्व है। कुंड का जलश्रोत पुनः सक्रिय होना हमारी मेहनत और टीमवर्क की बड़ी सफलता है। आने वाले दिनों में नदी के आसपास सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा। स्थल पर मौजूद जनप्रतिनिधि व अधिकारियों मे नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे उपाध्यक्ष पार्षदगण रमाकांत तिवारी मोहम्मद सफीक नगर परिषद टीम से बाबा त्रिपाठी अमित मिश्रा सुरेंद्र शर्मा नवीन मलिक।
शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी

















