छतरपुर

सर्वेश तिवारी बने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मिठाई खिलाकर समर्थकों ने दी बधाई, शीर्ष नेतृत्व का सर्वेश ने जताया आभार

@नौगांव/छतरपुर। प्रदेश कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश में 780 नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद संलग्न सूची के अनुसार नवीन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से जारी की। इसी में छतरपुर जिले के नौगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की कमान इस बार सर्वेश तिवारी को सौंपी गई है।

लिस्ट जारी होते ही समर्थ कौन है उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देना शुरू कर दी… कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव, सावंत सिंह, अशोक साहू, संजय अग्निहोत्री, अरविंद यादव, मुन्ना बाबू सक्सेना, कुलदीप यादव, महेंद्र सिंह परिहार, अमित अग्रवाल, प्रदीप पाठक, प्रदीप रजक, शिवम यादव, सहित समर्थकों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर दी बधाई… सर्वेश तिवारी ने शीर्ष नेतृत्व सहित जिला अध्यक्ष का आभार जताया और कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button