दिल्ली
नितिन नवीन नें भाजपा केंद्रीय कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों, कार्यालय सहायकों एवं पदाधिकारियों से मुलाकात

@नई दिल्ली। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत आज नितिन नवीन नें भाजपा केंद्रीय कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों, कार्यालय सहायकों एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त किया।

भाजपा का कार्यस्थल संगठन के संस्कारों का केंद्र है, जहाँ देशभर से आने वाले कार्यकर्ता और आम नागरिक विश्वास एवं आशा लेकर आते हैं। हमारा दायित्व है कि यहाँ आने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता इसे अपना ही कार्यालय महसूस करे।


















