दिल्ली
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह से उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की सौजन्य भेंट

@नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह से उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने माननीय रक्षामंत्री जी के दीर्घकालिक सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन के अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने देशहित से जुड़े विषयों पर रक्षामंत्री जी के विचारों को प्रेरणादायी बताया।


















