उत्तरप्रदेश

माता भगवती जगदम्बा की महाआरती दिव्यता पूर्वक संपन्न

@महोबा- अखिलेश कुमार शिवहरे। नशा मांसाहार से मुक्त चरित्रवान,भय भूख भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण हेतु भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह के तीसरे रविवार को अम्बे पैलेस परमानंद चौक महोबा में माता भगवती जगदम्बा की महाआरती दिव्यता पूर्वक संपन्न की गई।


साधना के शुभारंभ में परमपूज्य गुरुवर श्री एवं माता भगवती जगदम्बा के ओजस्वी जैकारे क्रमशः कु. अंजली  व कु. गोमती द्वारा लगवाए गए तत्पश्चात शंखध्वनि करते हुए दिव्य महाआरती क्रम पूर्ण किया। साधना समापन के पश्चात उपस्थित सभी माँ भक्तो को टीम प्रमुख पूरनलाल कुशवाहा जी ने गुरुवर श्री द्वारा प्रदत्त साधना क्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि जो गुरुवर श्री द्वारा प्रदत्त क्रियाओं को निरंतर अपने जीवन में धारण करता है उसे हर समस्याओं का समाधान माँ की कृपा से प्राप्त होता है। 

भगवती मानव कल्याण संगठन महिला शाखा की जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी कुशवाहा जी ने कहा कि जब भी युग परिवर्तन हुआ है नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है अतः बहनें अपनी शक्ति को जागृत कर युगपरिवर्तन में अपना सहयोग दें नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान समाज के निर्माण में अपने जीवन को समर्पित करें। महिला शाखा की जिला सचिव कु. अंजली रैकवार जी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम एक ऋषि के शिष्य हैं जिनका रोम रोम जनकल्याण के लिए समर्पित है हमें भी गुरुवर श्री के निर्देशों पर चलकर जनकल्याण की ओर अग्रसर होना है आरती, चालीसा पाठ के क्रमों को ज्यादा से ज्यादा घरों में सम्पन्न कराना है। 

भगवती मानव कल्याण संगठन जिलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने कहा कि हम ऐसे समय में जीवन जी रहे हैं जब स्वामी सच्चिदानंद के अंशावतार श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का अवतरण हुआ है ऋषि का सानिध्य हमें प्राप्त हो रहा है अतः हमारा कर्तव्य है कि हम गुरुवर श्री की विचारधारा को जन जन तक पहुंचे और समाज पूर्ण नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावान जीवन जी सकें। ढोंगियों पाखंडियों से बचना है अनीति, अन्याय, अधर्म से दूर रहते हुए धर्म राष्ट्र मानवता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना है भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला उपाध्यक्ष  श्री सुनील दत्त विश्वकर्मा जी  ने उपस्थित सभी माँ भक्तों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामबाबू श्रीवास जी द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।

इस अवसर पर  मुन्नालाल धुरिया, अखिलेश शिवहरे, गोविन्द, मातादीन, चन्द्रभान, राकेश, जीतेन्द्र,  लखनलाल, पप्पू , अरविंद, राजबहादुर, रामभरोसे, संजीव , आशा, अनुसुइया, राजकुमारी, माया, संध्या, आरती, पूरन, कुलदीप, राजेश, पवन, सुनीलदत्त, बलराम आदि सैकड़ों माँ भक्तों ने माँ की साधना का लाभ प्राप्त कर शक्ति जल प्राप्त किया और नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button