भोपाल
मल्हार मार्तण्ड जयंती के उपलक्ष में 160 कंबल-शाल हितग्राहियों को वितरित

@भोपाल। श्री महाराष्ट्रीयन सोमवंशी महार मराठा समाज द्वारा मल्हार मार्तण्ड जयंती के उपलक्ष में लगातार 3 हफ्ते सड़क पर जीवन यापन कर रहे एवं वृद्धा आश्रम अनाथ आश्रम भोपाल में अपना जीवन यापन कर रहे है ऐसे 160 हितग्राहियों को कम्बल एवं शाल का वितरण किया गया।

इस धार्मिक सामाजिक कार्य में भोपाल अध्यक्ष अतुल राव सिरसाठ के साथ समाज के कई वरिष्ठजन
घनश्याम बलाल जी, प्रमोद साल्वे जी, मधु सिरसाठ जी,राजकुमार जाधव जी, संजय साल्वे जी ,राजेश रोकडे जी, पंकज जाधव जी, राकेश सिरसाठ जी,अजय गायकवाड़ जी,अतुल सोनोने जी एवं समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।


















