छतरपुर

डीआईजी एवं एसपी द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हो रहे 3 पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री विजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा डीआईजी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस बल छतरपुर पुलिस सेवा से दिनांक 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत हुवे 3 पुलिस अधिकारियों।

1. उप निरीक्षक बद्री सिंह यादव

2. उप निरीक्षक रामनारायण मिश्रा

3. सहायक उप निरीक्षक रानी भारती को सम्मानित किया गया।

सेवानिवृत हुवे उप निरीक्षक बद्री सिंह यादव द्वारा जिला छतरपुर एवं जिला पन्ना के विभिन्न थानों में तथा वर्तमान में पुलिस लाइन छतरपुर में,  उप निरीक्षक रामनारायण मिश्रा जिला छतरपुर एवं टीकमगढ़ के विभिन्न थानों एवं वर्तमान में डीआईजी कार्यालय तथा सहायक उपनिरीक्षक रानी भारती जिला पन्ना एवं छतरपुर में तथा वर्तमान में महिला थाना में सेवाएं दे रहे थे। उक्त सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी बद्री सिंह यादव द्वारा 43 वर्ष से अधिक, रामनारायण मिश्रा द्वारा 41 वर्ष से अधिक तथा रानी भारती द्वारा 36 वर्ष से अधिक समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं दी गई।

अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारियों को उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी को उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा कर मंगलमय जीवन व अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। सेवानिवृत हुवे पुलिस अधिकारियों के बच्चों की शिक्षा एवं व्यवसाय को जानकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

आयोजित कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत, थाना ओरछा रोड प्रभारी उप निरीक्षक दीपक यादव, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button