उत्तरप्रदेश

जिलास्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम संपन्न

हमीरपुर, महोबा, तिंदवारी लोकसभा 47 से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के उम्मीदवार अनुपम त्रिपाठी का हमीरपुर प्रथम आगमन पर पदाधिकारियों ने किया स्वागत

उत्तरप्रदेश। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के सयुंक्त तत्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी हमीरपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर में जिलास्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम समपन्न हुईं

महाआरती के प्रारंभ में मां गुरूवर के जयकारे वासु शिवहरे एवं मांडवी शिवहरे ने लगवायें। इसके पश्चात माताभगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा व योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की पावन आरती क्रम समपन्न हुईं!

महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय को भगवती मानव कल्याण संगठन के सक्रिय सदस्य धर्मेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि हर मनुष्य के तीन कर्तव्य है धर्म की रक्षा करना, राष्ट्र की रक्षा करना, व मानवता की सेवा करना !
भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा महोबा के जिलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि भगवती मानव कल्याण संगठन देश में एक मात्र संगठन है जिसने पिछले 25 वर्षों में एक करोड़ लोगों को नशामुक्त किया है आज समाज को भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा से जोड़ा जा रहा है आज संगठन के टीम प्रमुखो के द्वारा घर- घर निशुल्क दुर्गा चालीसा पाठ करवाये जा रहे हैं जिसमें नशामुक्त समाज का निर्माण हो सकें।

महाआरती क्रम में योगेन्द्र अवस्थी, मोनू सिंह, धीरेन्द्र कुशवाहा, अनंतराम शिवहरे, हरीओम योगभारती, रामकिशोर प्रजापति, अजय शिवहरे, जुगुल किशोर पाठक, कामता प्रसाद गुप्ता, लालाराम यादव, अशोक बाबू गुप्ता, सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया! चुनूबाद कुशवाहा ने महाआरती में आये हुये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ! संचालन संगठन की युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रीति कुशवाहा ने किया। महाआरती में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया! सभी को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया गया!

(हमीरपुर ब्यूरो अजय शिवहरे)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button