भोपाल

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सिंह के निधन पर व्यक्त किया शोक

@भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी (मोकलपुर) के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय श्री राजेन्द्र सिंह का निधन पार्टी संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में संगठन को मजबूती देने और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button