कटनी

मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, माँ सरस्वती प्रतिमा निर्माण का भूमि पूजन नगर परिषद अध्यक्ष के करकमलों से

मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, माँ सरस्वती प्रतिमा निर्माण का भूमि पूजन नगर परिषद अध्यक्ष के करकमलों से

*@कटनी- शेरा मिश्रा।*  विजयराघवगढ़ शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल विजयराघवगढ़ में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं माँ सरस्वती प्रतिमा निर्माण कार्य का भूमि पूजन नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी हरीश दुवे के करकमलों से संपन्न हुआ।दिनांक 22 दिसंबर को विद्यालय प्रबंधन के आमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची नगर परिषद अध्यक्ष ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया।

इस अवसर पर उपस्थित पार्षदगण एवं विद्यालय परिवार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधन द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष का मुख्य अतिथि के रूप में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। वार्षिक खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर अपने उद्बोधन में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती दुवे ने कहा कि  आज के समय में बच्चों को मोबाइल और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखकर खेलों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं बल्कि अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह विजयराघवगढ़ का सौभाग्य है कि क्षेत्र के विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कक्षा मंच और मैदान तीनों क्षेत्रों में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। ऐसे जनप्रतिनिधि का लाभ सभी विद्यार्थियों को उठाना चाहिए क्योंकि आप ही आने वाले समय का भविष्य हैं।नगर परिषद अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा शासन में खेल और शिक्षा को समान रूप से महत्व दिया जा रहा है और खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

उन्होंने खेल चाहे किसी भी विधा के हों हर खिलाड़ी को प्रोत्साहित करने के लिए विधायक द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती दुवे ने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए प्राचार्य श्री जीत आर्य के कुशल प्रबंधन एवं अनुशासित व्यवस्था की विशेष रूप से तारीफ की।विद्यालय प्रबंधन की ओर से नगर परिषद अध्यक्ष के उद्बोधन की सराहना करते हुए कहा गया कि श्रीमती राजेश्वरी हरीश दुवे न केवल नगर परिषद क्षेत्र का विकास कर रही हैं बल्कि शिक्षा और खेल जगत के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।कार्यक्रम में विशेष रूप से पार्षद सरोज देवी उपाध्यक्ष रमाकांत तिवारी दुर्गा वर्मन अम्रीत लाल कोल गीता नारायण कल्पना सोनी तथा शिक्षकगण छात्र-छात्राएँ गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी

Related Articles

Back to top button