एडिशनल एसपी छतरपुर द्वारा थाना बमीठा का किया गया निरीक्षण

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। आज दिनांक 23/12/2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री आदित्य पटले द्वारा थाना बमीठा का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान प्रकरणों सहित अन्य लंबित मामलों एवं शिकायतों की समीक्षा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु प्रकरणवार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त थाना परिसर एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही हवालात, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, थाना परिसर के सीसीटीवी कैमरा एवं उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों का भी निरीक्षण किया गया तथा थाने में की जा रही डिजिटल फीडिंग एवं डाटा संधारण की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाने में पदस्थ सभी पुलिसकर्मियों से संवाद किया गया, आवश्यकताएं भी जानी गई।

निरीक्षण उपरांत थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय को कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।


















