हवाई फायर कर धमकाने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। थाना बमीठा पुलिस ने ग्राम बरेठी अंतर्गत हवाई फायर कर धमकाने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं मोटरसाइकिल बरामद। आरोपी दिनेश पिता बब्बू पाल हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, मारपीट जैसे 3, दिनेश पिता मन्नू पाल गैर इरादतन हत्या, मारपीट जैसे 4, आरोपी देवेंद्र पाल हत्या का प्रयास, अवैध हथियार जैसे अपराध में पूर्व से लिप्त।

3 दिन पूर्व थाना बमीठा क्षेत्र के ग्राम बरेठी अंतर्गत फरियादी को धमकाने के आशय से फायर करने संबंधी रिपोर्ट पर थाना बमीठा में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों के निरंतर तलाश की जा रही थी। संभावित स्थानों में दबिश दी गई।
पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी
1. दिनेश पाल पिता मन्नू पाल नि. ग्राम वसारी थाना बमीठा
2. दिनेश पाल पिता बब्बू पाल नि. ग्राम बूदौर थाना मातगुवां
3. देवेन्द्र पाल पिता आशाराम पाल नि. ग्राम बूदौर थाना मातगुवां को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा, कारतूस एवं पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
आरोपी दिनेश पिता बब्बू पाल हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, मारपीट जैसे 3, दिनेश पिता मन्नू पाल गैर इरादतन हत्या, मारपीट जैसे 4, आरोपी देवेंद्र पाल हत्या का प्रयास, अवैध हथियार जैसे अपराध में पूर्व से लिप्त हैं। आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया, विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, उप.निरी हरदेव सिह, उप.निरी संतोष सिंह, सउनि उमेश सिह , सउनि शिवप्रसाद प्रजापति , प्र.आर. सुरविन्द्र राजपूत प्र.आर. रामकृपाल शर्मा, आर. नीकेश यादव, आर. भानु पटेल, आर. उदयवीर सिंह, आर. राकेश वागरी की भूमिका रही।

















