छतरपुरनौगांव

पुलिस ने जुआ के फड़ में मारा छापा, जुंवा खेल रहे 3 जुंवारी किए गिरफ्तार, ₹28000 से अधिक नगद राशि बरामद

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इस हेतु पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा पुलिस टीम गठित की गई है। वर्ष 2025 में जिले में 450 से अधिक जुआ सट्टा संबंधित प्रकरणों में 1720 से अधिक आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
थाना नौगांव अंतर्गत 64 प्रकरणों में 295 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

थाना नौगांव पुलिस को आज रात्रि भ्रमण के दौरान ग्राम झीझन में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान मंदिर के पास पहुंची। जुंवा के फड़ में जुवां खेल रहे 3 आरोपी।

1. कृपाराम यादव पिता भुल्ला यादव 

2. अंशुल रैकवार पिता बाबूलाल रैकवार

3. सोहित सिंह पिता महेन्द्र प्रताप परमार
समस्त निवासी झीझन से एवं जुआ के फड़ से ₹28100 रुपये नगद राशि बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव  अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक वाल्मीक चौबे, चौकी प्रभारी लुगासी उप निरीक्षक ओशो गुप्ता, प्रधान आरक्षक लखन, आरक्षक जितेंद्र, अवधेश, संजीव, अशोक एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button