छतरपुर
कलेक्टर ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा की, 50 दिवस की लंबित राशन पर्ची की शिकायतों का निराकरण कराएं: कलेक्टर जायसवाल

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीएसओ सीताराम कोठारे, जेएसओ उपस्थित रहे। कलेक्टर ने जेएसओ को निर्देश दिए कि राशन पर्ची से संबंधित 50 दिवस से अधिक की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को निराकृत करते हुए बंद कराएं।
उन्होंने उज्जवला 3.0 में जनपद स्तर पर शिविर के माध्यम से नए कनेक्शन जारी कराने के निर्देश दिए। ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। कलेक्टर ने राशन वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि राशन दुकानों में शतप्रतिशत राशन वितरण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही पात्र परिवारों को राशन पर्ची जारी करें।


















